फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क पर नमाज अदा करने में 40 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। ईद उल जुहा के मौके पर चांदपुर में ईदगाह के बाहर सड़क पर नमाज अदा करना 40 लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों को नामजद करते हुए 25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

चांदपुर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी में कहा गया कि 28 मई को ईद उल जुहा के मौके पर जलीलपुर मार्ग पर स्थित ईदगाह पर नमाज अदा की जानी थी। शांतिपूर्ण ईद की नमाज अदा कराने के लिए भारी पुलिस बल ईदगाह के पास मौजूद था। कहा गया कि सुबह 6:45 बजे ईद की नमाज प्रारंभ हो गई तथा नमाजी ईदगाह परिसर में नमाज अदा करने लगे।
आरोप है तभी 30 -40 लोग तेजी से दौड़ते हुए आए तथा सड़क किनारे सार्वजनिक स्थान पर नमाज अदा करने के लिए बैठने लगे। वहां मौजूद पुलिस बल द्वारा गाइडलाइन का हवाला देते हुए उन्हें समझाया गया लेकिन वह पुलिस वालों की बात को अनसुना करते हुए सड़क पर नमाज अदा करने लगे। पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन

इनमें मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी शमून, नवी बख्श, मोहल्ला शाह चंदन निवासी एजाज, मोहल्ला काजीजादगान निवासी सलीम, मुशर्रफ, मोहम्मद अहमद, हाजी अनवार, बदरुद्दीन, बिकालुद्दीन, तमीदुद्दीन, अब्दुल रऊफ, मुमताज, छम्मन, मोहल्ला कटारमल निवासी इरफान व मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी अलीम चौधरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें