फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म यूनिवर्सिटी से खुलेगा रोजगार का पिटारा

विज्ञापन
Film University will open a job box - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
20 हजार को मिलेगी नौकरी, हर जिले में नियुक्त होगा एक-एक कोआर्डिनेटर
विज्ञापन

आसपास के गांव वालों को होगी अतिरिक्त आमदनी
अजीत चौधरी
बिजनौर। जिले में खुलने वाली फिल्म यूनिवर्सिटी से जिले में रोजगार का पिटारा भी खुलेगा। करीब 20 हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। फिल्म यूनिवर्सिटी में पांच मंजिला मॉल से लेकर एफएम रेडियो स्टेशन, अस्पताल तक बनेगा। नौकरी के अलावा निजी स्तर का कारोबार करने के भी अपार अवसर मिलेंगे। अगले महीने से फिल्म यूनिवर्सिटी का काम शुरू हो जाएगा।
प्रदेश सरकार द्वारा जिले को फिल्म यूनिवर्सिटी की सौगात मिली हैं। जिले में यूनिवर्सिटी के लिए जगह चिह्नित हो चुकी है। जमीन देने वाले किसानों के शपथ पत्र लिए जा रहे हैं। इस यूनिवर्सिटी में एक्टिंग, डांसिंग, कोरियोग्राफी, म्यूजिक, एडिटिंग आदि से जुड़े करीब 198 कोर्स चलेंगे। इतनी बड़ी संख्या में कोर्स चलने व हजारों की संख्या में एडमिशन होने के कारण यहां पर रोजगार का भी पिटारा खुलेगा। फिल्म यूनिवर्सिटी में करीब 20 हजार लोगों को तरह-तरह से रोजगार मिलेगा। सबसे ज्यादा रोजगार तो जिले के युवाओं को ही मिलेगा। अनेक तरह के कोर्स वाली फैकल्टी, अस्पताल, मॉल आदि में रोजगार के अवसर मिलेंगे। सूत्रों के मुताबिक अगर किसी फिल्म की शूटिंग होती है तो उसका सेट आदि लगाने के लिए र्कई श्रमिकों को कई दिन का काम मिल सकता है। इसके अलावा फिल्म यूनिवर्सिटी से जुड़े पदाधिकारी सूबे के सभी 75 जिलों में एक एक कोआर्डिनेटर नियुक्त करेंगे। समाज शास्त्र की पढ़ाई करने वाले युवाओं को इसमें तरजीह दी जाएगी। ये कोआर्डिनेटर अपने जिले के युवाओं को फिल्म यूनिवर्सिटी के कोर्स, उनमें रोजगार के अवसर आदि के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

अपने आप में शहर होगा फिल्म यूनिवर्सिटी
फिल्म यूनिवर्सिटी बहुत ही भव्य पैमाने पर बनाई जाएगी। इसमें पांच मंजिला एक शॉपिंग मॉल, आधुनिक सुविधाओं से लैस सिनेमा हॉल, अस्पताल, न्यूज चैनल के सेंटर, एफएम रेडियो आदि बनाए जाएंगे। फिल्म यूनिवर्सिटी एक तरह से दूसरे जिले के युवाओं को घूमने के लिए भी आकर्षित करेगी।
फिल्मों में काम का मिलेगा मौका
फिल्म यूनिवर्सिटी में जिले के लोगों को फिल्मों में काम करने का भी मौका मिलेगा। डांस टीम या भीड़ के रूप में ही सही वे बड़े पर्दे पर बिना किसी कोर्स के भी दिख सकते हैं। इसके रुपये अलग से मिलेंगे।
कई रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
जहां हजारों की संख्या में लोग नौकरी करें व एडमिशन हों वहां पर कई तरह के रोजगार अपने आप भी विकसित हो जाते हैं। फिल्म यूनिवर्सिटी जहां बनेगी वहां आसपास के गांव के लोग अपने मकान किराये पर चला सकते हैं। वहां पर दूध के कारोबार में भी जान पड़ेगी। इसके अलावा होटल, ढाबे आदि का भी कारोबार काफी बढ़ेगा।
विज्ञापन

जल्दी होगा काम शुरू
फिल्म यूनिवर्सिटी से जुड़े एक पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यूनिवर्सिटी जिले के लोगों की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल देगी। जिले वासियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। पूरे देश में बिजनौर एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन की तरह भी विकसित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें