बिजनौर, हल्दौर/झालू। बिलाई चीनी मिल के मुख्य द्वार पर धरनारत संयुक्त किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं पर सोमवार रात धरने पर लगे पंडाल में सो रहे जिलाध्यक्ष समेत पांच कार्यकर्ताओं के साथ एक किसान ने अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर लाठी डंडे से उनके साथ मारपीट की और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। कार्यकर्ताओं ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। एक किसान व जिलाध्यक्ष समेत पांच कार्यकर्ता घायल हो गए। जिलाध्यक्ष की तहरीर पुलिस ने एक किसान को नामजद व तीन अन्य अज्ञात समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बिलाई चीनी मिल के मुख्य द्वार पर संयुक्त किसान मजदूर संगठन का किसानों के चालू सत्र का समस्त बकाया भुगतान दिलाएं जाने, बाटपुरा, कड़ापुर व वाजिदपुर गन्ना सेंटर परिवर्तन कराए जाने की मांग को लेकर बेमियादी धरना चल रहा है। सोमवार की रात मुख्य द्वार पर लगे पंडाल में कार्यकर्ता सो रहे थे। आरोप है कि थाना कोतवाली देहात के गांव डल्लू धनौरा निवासी देवेंद्र सिंह अपने कुछ साथियों के साथ धरने पर पहुंचा और लाठी डंडों से किसानों के साथ मारपीट शुरु कर दी। समीप ही जिलाध्यक्ष की खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़कर उसमें सो रहे किसान चंदरु को भी पीटकर घायल कर दिया।
हमले में जिलाध्यक्ष छतरपाल सिंह, प्रिंस, दयाराम, मुन्नू व चंदरु समेत पांच कार्यकर्ता घायल हो गए। घायलों ने अपना उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराया। आरोपी मारपीट कर भुगत लेने की धमकी देकर फरार हो गए। अब जिस किसान पर मारपीट का आरोप लगा है। आरोपी किसान ने करीब एक वर्ष पूर्व मिल के मुख्य द्वार पर धरना देने के उपरांत किसानों के साथ मारपीट कर चुका है।
जिलाध्यक्ष छतरपाल सिंह ने मंगलवार को अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचकर आरोपी किसान कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव डल्लू धनौरा निवासी देवेंद्र सिंह व उसके तीन अज्ञात साथियों समेत चार के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने कहा मामले की जांच की जा रही है। धरने में जिलाध्यक्ष छतरपाल सिंह, लवी कुमार, कलवा सिंह, ओमवीर सिंह, सुरेश चंद शर्मा, महाशय घनश्याम सिंह, राजेंद्र सिंह, जगराम सिंह, मुंशी राम सिंह, देवेंद्र सिंह, अश्वनी सिंह व घायल किसान भी मौजूद रहे।
हल्दौर क्षेत्र में बिलाई चीनी मिल के गेट पर धरने पर बैठे संयुक्त किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्त