फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ब्राह्मण महासभा ने कराया काव्यपाठ

Tue, 26 Dec 2023 11:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। ब्राह्मण महासभा बिजनौर की ओर से मदनमोहन मालवीय तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में 16 ब्राह्मण कवि, कवयित्रियों ने काव्य पाठ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर, महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पंडित धर्मेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष पंडित दिनेश शर्मा, मुख्य वक्ता ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने भगवान परशुराम, पंडित मदनमोहन मालवीय, अटल बिहारी वाजपेयी तथा मां सरस्वती के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। मंत्रोच्चार पंडित हीरामणि भारद्वाज, पंडित विजयराज गौड़, पंडित धर्मेश शर्मा, पंडित शिवकुमार शर्मा, पंडित ब्रजमोहन सेमवाल ने किया।
कवि सम्मेलन के प्रथम सत्र में वरिष्ठ कवि नीरजकांत सोती, धर्मानंद त्रिपाठी, कृष्णकुमार पाठक, सुबोध कुमार शर्मा, रंजना हरित, डॉ. अशोक शर्मा, कवि संजीव एकल ने काव्य पाठ कर मदनमोहन मालवीय तथा अटल बिहारी वाजपेयी का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें