संवाद न्यूज एजेंसी बढ़ापुर/ चंदक । बढ़ापुर और चंदक क्षेत्र में बुखार ने एक किशोरी और एक चार साल की बच्ची की जिंदगी छीन ली। दोनों लड़कियों की मौ से परिवार में कोहराम मचा है।
बढ़ा कस्बे के मोहल्ला बाजार निवासी अब्दुल समद की 15 वर्षीया पुत्री वजिया की बुखार से मौत हो गई। वजिया पिछले पांच दिन से बुखार से पीड़ित थी। कस्बे के एक निजी चिकित्सक से उसे उपचार दिलाया गया। लाभ नहीं होने पर परिजन उसे नगीना और बिजनौर के बाद देहरादून ले गए, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। वजिया चार बहनों में सबसे छोटी थी। किशोरी की मौत पर परिजन गमजदा है।
उधर, गांव खानपुर माधो उर्फ तिमरपुर निवासी सोमपाल की चार वर्षीय पुत्री काव्या को शुक्रवार को बुखार आया था। बुखार आने पर परिजनों ने उसे चंदक के एक निजी चिकित्सक से दवाई दिलवाई थी।
शनिवार की दोपहर अचानक बच्ची की तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे बिजनौर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। म