फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की कालाबाजारी: 2171 बैग लिए, छापे में मिले मात्र 50

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। उप कृषि निदेशक डा. घनश्याम वर्मा और तहसीलदार धामपुर धनराज सिंह की संयुक्त टीम ने अफजलगढ़ क्षेत्र में खाद विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान अफसरों ने खाद की दुकानों व प्रतिष्ठानों की बारीकी से जांच की और यूरिया के स्टॉक आदि का मिलान किया। स्वास्तिक खाद भंडार अफजलगढ़ में अनुदानित उर्वरकों में यूरिया के पीओएस मशीन के 2171 बैग के सापेक्ष केवल 55 बैग ही पाए गए। यूरिया के कम बैग मिलने व रिकार्ड नहीं मिलने पर यूरिया की कालाबाजारी का अंदेशा है। यहां उर्वरकों की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसानों की शिकायत पर अफजलगढ़ क्षेत्र में कई खाद के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा गया। छापामारी की गई। एनपीके, एसएसपी एमुनियम एवं एमओपी के स्टॉक में भी काफी अनियमितता सामने आई। निरीक्षण के दौरान पाया कि खाद भंडार संचालक किसानों को कोई भी बिल नहीं दे रहे हैं। दुकानदार ने मांगने पर स्टॉक, बिक्री रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया। उप कृषि निदेशक ने बताया कि कृषि रक्षा अधिनियम उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें