महिला हेल्पलाइन 181 हुई गाड़ी विहीन
बिजनौर। महिला हेल्पलाइन नंबर 181 जिले में गाड़ी विहीन हो गया है। फिटनेस आदि के लिए गाड़ी को लखनऊ भेजा गया है। गाड़ी कई महीने से विकास भवन में खड़ी थी। अब गाड़ी के लखनऊ जाने से हेल्पलाइन नंबर गाड़ी विहीन हो गया है।
महिलाओं को सुरक्षा देने, काउंसलिंग करने व थानों आदि में सहायता के लिए शासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर 181 चलाया जा रहा है। हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने वाली महिला की मदद की जाती है। हेल्पलाइन नंबर की गाड़ी पर पुलिस व महिला काउंसलर तैनात रहती हैं। तेल के अभाव में हेल्पलाइन पर चलने वाली गाड़ी करीब पांच महीने से विकास भवन में खड़ी थी। हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए जाने वाली कॉल के मामलों को थानों को डायवर्ट किया जा रहा है। विभाग की एकमात्र गाड़ी को अब लखनऊ बुलवा लिया गया है। वहां गाड़ी की फिटनेस आदि होगी। महिला हेल्पलाइन फिलहाल गाड़ी विहीन हो गया है। चर्चा यह भी है कि पूरे प्रदेश में हेल्पलाइन पर चलने वाली गाड़ियों को एक ठेकेदार द्वारा संचालित किया जा रहा है। ठेकेदार को शासन से भुगतान न होने पर उसने गाड़ी वापस मंगवा ली हैं।
तेल के लिए चल रही वार्ता
योजना के जिले के नोडल अधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार के अनुसार गाड़ी को फिटनेस के लिए ले जाने के बारे में पता चला है। तेल के लिए शासन से वार्ता की जा रही है।