फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: महिला बीएलओ की हार्ट अटैक से माैत

Sat, 29 Nov 2025 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
मृतक बीएलओ शोभारानी का फाइल फोटो
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। मोहल्ला बाड़वान के बूथ संख्या 97 पर तैनात बीएलओ शोभा रानी (56) की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मधुमेह से पीड़ित बीएलओ दो-तीन दिनों से तबीयत खराब होने के बाद भी एसआईआर के काम में लगी थी। हालांकि अधिकारियों ने काम की वजह से तनाव की बात को नकारा है।
विज्ञापन

कृपाल सैनी ने बताया कि उनकी पत्नी शोभा रानी बीमार चल रही थी। लेकिन जब से एसआईआर प्रक्रिया शुरु हुई तब से काम का दबाव बढ़ गया था। देर रात तक बीएलओ कार्य में लगी रहती थी। शनिवार सुबह शोभा रानी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया। जहां लगभग साढ़े 11 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में भारी शोक है। मृतका के एक पुत्री व पुत्र है।
मृतका के पुत्र दीपक सैनी ने बताया कि उनकी मां के बूथ पर कुल 1003 फॉर्म थे। जिनका वितरण करने के बाद 345 फार्म का कार्य पूरा कर दिया गया था। शेष बचे फार्मों को एकत्रित कर ऑनलाइन करने का कार्य किया जाना था। जिला कार्यक्रम अधिकारी विमल चौबे ने भी घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी का कहना है कि एसआईआर कार्य को लेकर अधिकारियों की ओर से किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं था। पीड़ित परिवार को हर संभव विभागीय मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें