फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डर से कई दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण तोड़े

Fri, 05 Feb 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने लगातार दूसरे दिन भी अभियान चलाया। नाले व सड़क के ऊपर लगे शेड और होर्डिंग्स को जेसीबी से तोड़ा गया। प्रशासन के डर से कई दुकानदारों ने खुद ही अपने अतिक्रमण तोड़े।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अभियान की शुरूआत जॉनी के चौराहे से की गई। जेसीबी को आया देखकर एक अतिक्रमणकारी व्यापारी तो दुकान बंदकर भाग गया। पालिका ने दुकानों के बाहर बने टीन शेड तोड़े। कई दुकानदारों ने जेसीबी को आता देखकर खुद टीन शेड तोड़ डाले। खोखे व फड़ वाले भी अपना सारा सामान ठेली, रिक्शा आदि में भरकर ले गए। अभियान रामलीला मैदान की ओर होता हुआ चांदपुर की चुंगी पर जाकर खत्म हुआ। इस दौरान एसडीएम अजय तिवारी, सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा, ईओ जेके आनंद, अनिल कुमार, डीके अग्रवाल आदि मौजूद रहे। अतिक्रमण हटाने के दौरान सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया। मार्ग पर भारी वाहनों के गुजरने के कारण पालिका कर्मचारी आधी सड़क पर हाथ में रस्सी लेकर चल रहे थे। सड़क के एक ओर अतिक्रमण तोड़ा तो दूसरी ओर से वाहनों का संचालन सुचारु रखा । एसडीएम ने कहा अभियान का असर देखने को मिला है। अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें