फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का डर, मास्क लगाकर घूम रहे लोग

विज्ञापन
बिजनौर में बीकानेर मिष्ठान भंडार पर कोरोना के डर से मास्क लगाकर खड़े दुकान स्वामी और कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
कोरोना का डर, मास्क लगाकर घूम रहे लोग
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना वायरस के कहर से बचने को लोगों ने चौकसी बरतनी शुरू कर दी है। लोग मास्क लगाकर घूम रहे हैं। दुकानों पर भी लोग मास्क लगाकर बैठ हैं। कोरोना से बचने को सभी तरह की सावधानी बरती जा रही है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस की चपेट में कोई नहीं आया है। पर कोरोना से लोग सहमे हुए हैं। हर किसी को कोरोना वायरस का डर सता रहा हैं। लोगों ने इस वायरस से बचने को चौकसी बरतनी शुरू कर दी है। कार हो या दोपहिया वाहन लोग मास्क लगाकर घूम रहे हैं। लोगों ने एक दूसरे से हाथ मिलने से से परहेज करना शुुरू कर दिया है। हाथ मिलने से लोग बच रहे हैं। बातचीत करते हुए भी लोग एक दूसरे से दूरी बनाए रहे। शुक्रवार को बिजनौर में तमाम लोग मास्क लगाकर घूमते नजर आए। सिविल लाइन स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार पर सभी कर्मचारी मास्क लगाए रहे। इसके अलावा लोग एक दूसरे को भी मास्क लगाने की सलाह देते रहे। बिना मास्क लगाए घर से बाहर नहीं निकलने की नसीहत देते रहे। बाजार में दिन भर मास्क की खूब बिक्री हुई। सदर बाजार में दुकान करने वाले अर्पित टांक के मुताबिक पिछले दो दिनों से मास्क की बिकी बढ़ी है। लोग खूब मास्क खरीदकर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें