फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बुखारा बिजलीघर में फाल्ट, चार घंटे गुल रही रात में बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
-भीषण गर्मी में कटौती व मच्छरों से लोग रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गर्मी का पारा जैसे बढ़ रहा है, वैसे ही बिजली व्यवस्था की पोल खुलने लगी है। पिछले दो दिन से पारे में बढ़ोत्तरी हो रही है, तो बिजली की मांग बढ़ने से लोड अधिक पड़ रहा है। शुक्रवार-शनिवार को लोड से कटौती ज्यादा रही। तीन बजे बुखारा बिजलीघर के टाउन टू आदि में तकनीकी फाल्ट आ गया। इससे रात में करीब चार घंटे सुबह सात बजे तक बिजली कटौती रही। दिन में कटौती का सिलसिला जारी रहा।
जिला मुख्यालय पर बिजली आपूर्ति के लिए बुखारा 33/11 उपविद्युत केंद्र एवं आवास विकास 33/11 उपविद्युत केंद्र से बिजली आपूर्ति होती है। गर्मी के दिनों में लोड अधिक होने से पुराने तार टूटने की समस्या, फाल्ट आदि से आपूर्ति बाधित होती है। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए लाइनों के तार बदलने, नंगी लाइनों के तारों की जगह एबीसी केबल डालने का कार्य काफी दिनों से हो रहा है। शुक्रवार- शनिवार रात्रि बुखारा बिजलीघर में तकनीकी कमी आ गई। जिससे फीडर टाउन 2 आदि चक्कर रोड, नगीना रोड, शक्तिनगर समेत करीब पांच कालोनियां की बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे बाधित रही। सुबह सात बजे के करीब दी। दिन में कटौती का सिलसिला रहा। भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं का बुखरा हाल रहा। ग्रहणी प्रीति, सीमा रानी का कहना है कि बिजली कटौती होने व भीषण गर्मी और मच्छर के कारण बहुत परेशानी हुई। गर्मी और कटौती के कारण लोगों रात में नींद भी पूरी नहीं कर पाएं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-तकनीकी फाल्ट को कराया जा रहा सही
एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि बिजलीघर की एक मशीन में टेक्निकल फाल्ट आने से आपूर्ति बाधित रही। लेकिन कुछ घंटे बाद प्रभावित क्षेत्र में आपूर्ति सुचारू कर दी गई। तकनीकी कमी को दूर कराने के लिए बाहर से इंजीनियरिंग को बुलाया गया है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें