बिजनौर में तेज आवाज करने वाले साईलेंसर को नष्ट कराती यातायात पुलिस। स्रोत विभाग
- बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर से होता है ध्वनि प्रदूषण
-पुलिस ने पांच दिन में सीज की 37 बुलेट मोटरसाइकिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बुलेट मोटरसाइकिल के साइलेंसर को मॉडिफाइड कराने का क्रेज में युवाओं में ज्यादा है। मगर, मॉडिफाइड साइलेंसर को लेकर पुलिस सख्त है। शनिवार को शहर कोतवाली और यातायात पुलिस ने 117 मॉडिफाइड साइलेंसर पर रोड रोलर चलवाकर नष्ट कराया।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर यातायात प्रभारी बलराम सिंह व शहर कोतवाल सुशील कुमार ने मॉडिफाइड साइलेंसर, तेज आवाज वाली बाइकों के विरूद्ध 12 मई से चेकिंग अभियान शुरू किया था। इस दौरान पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 37 बुलेट मोटरसाइकिलों को सीज किया।117 मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पकड़ कर मॉडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न उतरवाकर कंपनी के साइलेंसर लगवाएं।
शनिवार को सीओ सिटी संग्राम सिंह ने ने बुलट से उतारे गए मॉडिफाइड साइलेंसरों को रेलवे स्टेशन रोड पर रखकर रोड रोलर से नष्ट कराया। बताया कि मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
मॉडिफाइड साइलेंसर से युवा करते हैं परेशान
बिजनौर शहर की सड़कों पर बुलेट सवार युवा पटाखे छोड़ते हुए निकलते हैं। सिविल लाइन में भी मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों ने लोगों को परेशान कर रखा है। कभी-कभी तेज आवाज से लोग सहम जाते हैं।