फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हादसे में पिता-पुत्र और बेटी की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
नूरपुर में सड़क दुर्घटना में तीन के मरने के बाद क्षतिग्रस्त बाइक व जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
- बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर बाइक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से हुआ हादसा
विज्ञापन

- मुरादाबाद से बाइक पर सवार होकर लौट रहा था मुजफ्फरनगर के गांव किथौड़ा निवासी दंपती



संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर (बिजनौर)। बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी और पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार मुजफ्फरनगर के गांव किथौड़ा निवासी 32 वर्षीय शब्बू और बेटा-बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जनपद मुजफ्फरनगर के थाना क्षेत्र मीरापुर के गांव किथौड़ा निवासी शब्बू (32), पत्नी परवीन, बेटा कासिफ (2) और बेटी कासिफा (8 माह) के साथ मुरादाबाद के गांव खुशीहालपुर में अपनी रिश्तेदारी में गया था। सोमवार को दोपहर के वक्त चारों गांव लौट रहे थे। गांव अस्करीपुर के पास शब्बू की बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा घुसी और पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों बच्चों और पति-पत्नी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को नूरपुर सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए नूरपुर से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने शब्बू, कासिफ और कासिफा को मृत घोषित कर दिया। परवीन का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें