फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 16 साल की बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म, गर्भ ठहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच माह की गर्भवती पीड़िता को भेजा गया वन स्टॉप सेंटर
विज्ञापन

- प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी मंडावली पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावली/नजीबाबाद (बिजनौर)। मंडावली थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 की बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता पांच-छह माह की गर्भवती है। जिसे पुलिस ने वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पिछले चार पांच दिनों से यह मामला गांव में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
करीब तीन दिन पहले आरोपी के परिवार के एक युवक ने मंडावली पुलिस को इस मामले की खबर दी थी, इसके बाद पुलिस ने पीड़िता से शुरुआती पूछताछ करने के बाद वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। रविवार को वन स्टॉप सेंटर में पीड़िता की काउंसलिंग की गई। जिसमें पीड़िता ने बताया कि करीब पांच-छह महीने पहले रात में वह कमरे में अकेली सो रही थी। तभी पिता कमरे में आए और उसके साथ दुष्कर्म किया। मुंह दबाए जाने के कारण शोर भी नहीं मचा सकी।
विज्ञापन

घटना के अगले दिन उसने मां को पूरी बात बताई, लेकिन पिता ने उसे ही झूठा ठहरा दिया। मां के बाद उसने चाची को भी जानकारी दी, लेकिन वहां भी पिता ने झूठ बोल दिया। दुष्कर्म के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। गर्भ की वजह से पेट बढ़ता देख परिवार की महिलाओं को शक हुआ। पूरे परिवार और मोहल्ले में चर्चा होने लगी।
उधर एक ग्रामीण ने बताया कि चार दिन पहले परिवार के लोगों की इस मामले को लेकर पंचायत बैठी थी, जिसमें आरोपी से घटना के बारे में पूछा गया तो वह चुप रहा। जिस पर एक बुजुर्ग ने उठकर आरोपी को थप्पड़ जड़ दिए थे। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। अब वन स्टॉप सेंटर पर तैनात विधिक स्वयं सेवक शिखा रानी ने पुलिस को तहरीर देकर पीड़िता के पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सीओ आकांक्षा गौतम ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें