फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रेहड़ में बाइक की टक्कर से फास्ट फूड विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़। बादीगढ़-कल्लूवाला मार्ग पर बाइक ने फास्ट फूड विक्रेता सचिन कश्यप (28) की ठेली में टक्कर मार दी, जिससे ठेली पलट गई और नीचे दबने की वजह से सचिन की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना रेहड़ के गांव रामपुर कलां निवासी ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि उनका बहनोई सचिन कश्यप पुत्र बोहरन सिंह निवासी डांडी दुर्जन थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद ने फास्ट फूड की रेहड़ी लगाता है। जाहरवीर गोगा की माड़ी खैराबाद में लगने वाले मेले में फास्ट फूड की दुकान लगाने के लिए शुक्रवार को सचिन अपनी ससुराल रामपुर कलां आया था।
शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे सचिन अपने रिश्तेदार दीपांशु के साथ अपनी बाइक-ठेली लेकर मेले में जाने के लिए घर से निकला। बादीगढ़-कल्लूवाला मार्ग पर एक बड़ के नजदीक पीछे से तेज गति से आ रही बाइक ने ठेली में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दीपांशु ठेली से कूद गया, जबकि ठेली पलटने से सचिन ठेली के नीचे दब गया। दीपांशु ने परिजनों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन घायल सचिन को उपचार के लिए पहले स्थानीय चिकित्सक एवं बाद में जसपुर ले गए, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। सचिन पिछले कुछ समय से उत्तराखंड के काशीपुर में रहकर फास्ट फूड बेचने का कम करता था। सचिन के पांच तथा तीन वर्ष के दो विकलांग पुत्र हैं। सचिन ने एक पुत्री को भी गोद लिया था, जो फिलहाल आठ माह की है। सचिन की मौत से परिवार के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

सीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें