फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में आज धरना देंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में आज धरना देंगे किसान
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि अब गन्ना बकाया भुगतान के लिए चुप नहीं बैठा जाएगा। कार्यकर्ता और पदाधिकारी अब किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सड़कों पर उतरेंगे। 17 अगस्त से सभी मिल क्षेत्रों के थानों में अपनी अपनी गन्ना पर्ची लेकर धरना दिया जाएगा। बिजनौर में भी थानों में किसान बकाया भुगतान के लिए धरना देंगे।
विज्ञापन

प्रेस को जारी बयान में दिगंबर सिंह ने कहा कि चीनी मिलों ने फिर से समय से भुगतान नहीं किया है। कहा कि जिले की चीनी मिलों पर ही करीब एक हजार करोड़ रुपया बकाया है। किसानों ने कोविड 19 के समय भी खेतों में रहकर काम किया जिससे अनाज की कमी देश में नहीं आई। लेकिन गन्ना भुगतान ही न मिलने से किसानों की आर्थिक हालत खराब होती जा रही है। कहा कि 17 अगस्त को किसान अपने अपने मिल क्षेत्र के थानों में जाएंगे और अनिश्चितकालीन धरना देंगे। कहा कि किसान भुुगतान न करने वाली मिलों के खिलाफ थानों में मुकदमे दर्ज कराएंगे। गन्ना एक्ट के अनुसार चीनी मिलों को विलंब भुगतान पर 15 प्रतिशत ब्याज मिलना चाहिए। लेकिन सरकार बकाया भुगतान समय से दिलाने के साथ साथ ब्याज का भुगतान कराने में भी विफल साबित हुई है। अब तक केवल बसपा सरकार में ही किसानों को विलंब भुगतान पर ब्याज मिला है। हर साल गन्ना आयुुक्त मिलों के ब्याज को माफ करके किसानों के साथ अन्याय करते हैं। इस बार भी शक है कि कहीं गन्ना आयुक्त किसानों का ब्याज माफ न कर दें। इसलिए किसान पहले ही धरना दे रहे हैं। कहा कि बिजनौर में थाना कोतवाली शहर, चांदपुर, स्योहारा, धामपुर, अफजलगढ़, नगीना देहात, नजीबाबाद, नांगलसोती, हल्दौर थानों में धरना दिया जाएगा। बताया कि धरने में सभी पदाधिकारी व किसान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे और भीड़ नहीं जुटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें