फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोते की मौत की खबर सुन दादी ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
पोते की मौत की खबर सुन दादी ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन

जलीलपुर।। जलीलपुर के गांव इब्राहीमपुर में दादी-पोते की मौत से मातम छा गया। पोते की मौत अमरोहा की तहसील धनौरा के निकट सड़क दुर्घटना में हुई। पोते की मौत की खबर सुनकर सोमवार रात्रि में सदमे में दादी ने भी दम तोड़ दिया।
सोमवार को इब्राहीमपुर निवासी रवि सैनी (26) पुत्र गोपाल सिंह की अमरोहा की तहसील धनौरा के निकट शाम साढ़े पांच बजे सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रवि बिजली घर जलीलपुर में संविदाकर्मी था। उसकी शादी चार वर्ष पूर्व थाना बछरायूं के गांव तोमड़ा में हुई थी। कुछ माह से सपरिवार ससुराल में रह रहा था। सोमवार सुबह वह बाइक से हरिद्वार से जल लेने गया था। लौटते समय धनौरा के निकट उसकी बाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में वह घायल हो गया और चिकित्सक ने उसे मृतक घोषित किया। वहीं परिजनों ने बताया कि पोते की मौत की खबर सुनकर उसकी दादी रामरती को गहरा सदमा लगा और उसकी भी सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे मौत हो गई। परिजनों ने पहले रवि का अंतिम संस्कार किया, उसके बाद मंगलवार को उसकी दादी का गांव नारनौर के गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादी-पोते को था एक-दूसरे से बहुत लगाव
जलीलपुर क्षेत्र के गांव इब्राहीमपुर में पोते की मौत की खबर के सदमे से हुई दादी की मौत ने दादी-पोते के लगाव को उजागर कर दिया है।
सोमवार की शाम अमरोहा जनपद के तहसील धनौरा के निकट हुई जलीलपुर क्षेत्र के गांव इब्राहीमपुर निवासी रवि की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार पोते की मौत की खबर से गांव इब्राहीमपुर में रह रही दादी रामरती ने रात्रि करीब साढ़े 11 बजे अंतिम सास ली। रवि की दादी रामरती अपने पोते रवि से बहुत प्यार करती थी। उसके ससुराल में जाकर रहने के बाद से ही वह पोते के प्रति चिंतित रहती थी। गुमसुम रहती थी। रवि को भी अपनी दादी से बहुत लगाव था। रवि के दो छोटे बच्चे एक लड़की व एक लड़का हैं। परिजनों ने बताया कि दादी को पोते की मौत की खबर मिलने पर वह चुपचाप लेट गई थी। रात्रि करीब साढ़ 11 बजे दादी का भी निधन हो गया। दोनों की मौत से गांव में दुख की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें