फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गन्ने के साथ मूंग और उड़द की फसल उगाने पर किसान होंगे मालामाल

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। वसंतकालीन गन्ने के साथ किसान मूंग और उड़द की फसल को सहफसली के रूप में जरूर बोएं। ऐसा करने से किसान मालामाल होंगे। कृषि विभाग की ओर से किसानों को बुवाई के लिए मूंग और उड़द का बीज निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है । बीज उन्हीं किसानों को मिल रहा है, जिन्होंने ऑनलाइन बुकिंग करा रखी है। किसान 16 मार्च तक बीज प्राप्त करने को ऑनलाइन बुकिंग कर लाभ उठा सकते हैं। उन्नतशील प्रजाति के बीज से बुवाई करने पर किसानों को मोटा मुनाफा होगा, उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
विज्ञापन

राजकीय बीज भंडार के प्रभारी सोमपाल सिंह ने बताया कि हिल इंडिया लिमिटेड की ओर से उन्नतशील प्रजाति का प्रमाणित बीज उपलब्ध कराया जा रहा है, जो जनपद के सभी राजकीय बीज भंडारों पर उपलब्ध है। दो दिन से बीज का वितरण धामपुर में किया जा रहा है। बताया कि गोबर की खाद डालकर खेतों की गहरी जुताई कर फसल की बुवाई करने से न केवल जमीन की उपजाऊ क्षमता बढ़ेगी बल्कि फसल में अप्रत्याशित पैदावार होगी। इससे किसानों को दोगुना लाभ होगा।


इन प्रजातियों के बीज का वितरण हो रहा

अधिकारियों का कहना है कि कृषि विभाग द्वारा जो बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। उनमें मूंग की प्रमाणित प्रजाति एम एच- 1142, आईपीएम -512 -1 है। इसका उत्पादन औसतन प्रति हेक्टेयर बहुत बढ़िया है। मूंग का बीज धामपुर को 70.08 क्विंटल प्राप्त हुआ था। 35 क्विंटल बीच का वितरण हो जा चुका है। उधर 22.20 क्विंटल उड़द का बीज आवंटित हुआ था। इस बीज की नवीनतम प्रजाति आईपीयू- 13-1 एवं आईपीयू- 11-02प्रमाणित है। अधिकांश बीज का वितरण हो चुका है। केंद्र पर केवल 9.06 क्विंटल बीज अवशेष है।
विज्ञापन


बुवाई के लिए मार्च माह सर्वोत्तम
राजकीय बीज भंडार धामपुर सोमपाल सिंह के प्रभारी ने बताया कि मार्च का महीना मूंग और उड़द की फसल की बुवाई के लिए सर्वोत्तम है । इस महीने के लास्ट तक बुवाई कर देने से शत प्रतिशत जमाव होगा। फसल स्वस्थ ,निरोगी होगी। दाना गुणवत्तायुक्त मोटा होगा।गन्ने की फसल के साथ उड़द, मूंग की फसल लेने से किसानों को डबल लाभ होगा । फसल कट जाने के बाद गन्ने की फसल को अप्रत्याशित नाइट्रोजन मिलेगी, जिससे गन्ने की फसल की पैदावार भी बढ़िया होगी। ऐसा होने से किसानों की आर्थिक स्थिति पहले से और अधिक मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें