फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से किसान परेशान
विज्ञापन

अफजलगढ़। रामगंगा नदी का जलस्तर कई दिन से बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से किसानों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने जलस्तर कम कराने और नदी पर पुल बनवाने की मांग की है।
रामगंगा नदी में लगातार पानी की निकासी होने के कारण नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। किसानों का आरोप है कि नदी में बढ़ रहे जलस्तर को लेकर अनेक बार सूचना विभागीय अधिकारियों को दी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। किसानों ने नदी पार करने के लिए पुल बनवाए जाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि रामगंगा नदी के पार गांव आलमपुर गांवड़ी, भज्जावाला, अलियारपुर, माननगर, भूतपुरी, चतरपुर, दल्लीवाला, मनोहरवाली, रफेतपुर, मकसूदाबाद, बेरखेड़ा, न्यादरी, जटपुरा, महावतपुर सहित अनेक गांवों के किसानों के खेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान बलराम सिंह, अनिल कुमार, जयपाल सिंह, महेंद्र सिंह, रामचरन सिंह आदि ने बताया कि चार-पांच सप्ताह से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। कई बार किसान जलस्तर बढ़ जाने से खेतों में ही फंसा रह जाता है। पानी कम न होने पर किसानों को कई किमी का चक्कर काट कर शेरकोट थाना क्षेत्र के गांवों से होकर आना पड़ता है। कुछ किसान खेतों पर काम करने व पशुओं का चारा लेने के लिए किसी वाहन जैसे बैलगाड़ी, ट्रैक्टर आदि का सहारा लेकर खतरा मोल लेकर नदी को पार कर रहे हैं, जो कभी भी खतरनाक साबित हो सकता है। करीब तीन माह पूर्व भी आलमपुर गांवड़ी निवासी किसान संतोष कुमार का परिवार बैलगाड़ी से नदी पार करते हुए डूबने से बाल-बाल बच गया। किसानों ने डीएम से रामगंगा नदी के बढ़े जलस्तर को कम कराने व नहरों आदि से पानी की निकासी कराने की मांग की है। साथ ही नदी के पार खेतों पर जाने के लिए पुल बनवाये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें