फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कुत्तों से सुरक्षा की किसान यूनियन ने उठाई मांग

Fri, 03 Jul 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। किसान मजदूर यूनियन ने आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों से नागरिकों को सुरक्षा दिलाने की मांग उठाई है। यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को मांग पत्र देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

किसान मजदूर यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री मोहम्मद आरिफ इसरार अहमद, सलमानुल हक नेतृत्व में यूनियन का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह से मिला। किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने नगर में रोजाना कुत्तों द्वारा हमले बच्चों और नागरिकों को काटने की घटनाएं बढ़ने पर चिंता व्यक्त की। प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम को बताया कि प्रत्येक मोहल्ले में दर्जनों कुत्ते हैं। आए दिन खूंखार कुत्ते बच्चों को काट रहे हैं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी संख्या में कुत्तों के काटने से पीड़ित वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं। एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी मुक्ता सिंह को कुत्तों के आतंक से नागरिकों को राहत दिलाने के लिए प्रबंध के निर्देश दिए। उन्होंने कुत्तों पर अंकुश के लिए की बड़े पैमाने पर कुत्तों की नसबंदी कराने को भी कहा। प्रतिनिधि मंडल में भारतीय मजदूर किसान यूनियन के मुदस्सिर, डॉ. शारिक सहित कई किसान प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन

कुत्तों ने दो दिन में 26 लोगों को काटा
अफजलगढ/कासमपुरगढ़ी। ब्लॉक क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने दो दिन के भीतर 26 लोगों को काटकर घायल कर दिया। बुधवार व बृहस्पतिवार को आवारा कुत्तों ने शमा परवीन निवासी बढ़ापुर, सिद्धार्थ, जाहिदा, निगहत, सुल्तान, मोहम्मद शियान अफजलगढ़, हर्ष शहजादपुर, सुरेश कुमार नाबका, अशरफ शेरपुर, केलो देवी एवं चंचल आलमपुर, आनंद प्रसाद नवाबपुरा, हिमांशु भिक्कावाला, नायरा हरकिशनपुर, जसविंदर बनियावाला, रियासत मोहम्मद अलीपुर चौहड़, टीकाराम राजनगर, अमन कासमपुरगढ़ी, फूल सिंह उदयपुर, ईशा हरकिशनपुर, अनमोल बादीगढ़, अनमोल बादशाहपुर, राजेश माधोवाला, अरविंद मानियावाला, मोमिना रेहड़ व अब्दुल रहमान दहलावाला को काटकर घायल कर दिया।सभी घायलों का सीएचसी-पीएचसी पर उपचार कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें