फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैविक खेती से आमदनी बढ़ाएं किसान : ओमकुमार

विज्ञापन
हल्दौर में किसान मेले में किसान को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते विधायक ओमकुमार। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
जैविक खेती से आमदनी बढ़ाएं किसान : ओमकुमार
विज्ञापन

हल्दौर। ब्लॉक कार्यालय परिसर में कृषि विभाग की ओर से आयोजित किसान मेले में किसानों से जैविक खेती अपनाने का आह्वान किया गया। मेले का शुभारंभ भाजपा विधायक ओमकुमार ने किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. केके सिंह ने किसानों खेतों की पैदावार को बढ़ाने के लिए नई तकनीक से खेती करने को कहा। भाजपा विधायक ओमकुमार ने प्रगतिशील किसानों एवं पशुपालकों, समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मेले में बाल विकास विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉल पर विधायक ने छह माह के बच्चों को दलिया खिलाया। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार किट वितरित दी गई। बाल विकास परियोजना अधिकारी मुशर्रत जहां, पुष्पा कुमारी आदि मौजूद रहीं। किसान मेले में सहकारी गन्ना समिति, खाद तथा रसद विभाग, इफ्को, उद्यान एवं खाद प्रसंस्करण विकास विभाग की ओर से स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष अमर सिंह पम्मी ने की। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह, नरपाल सिंह, बीडीओ डॉ. नरेंद्र सिंह, एडीओ कृषि हरज्ञान सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया
नूरपूर। बुधवार को ब्लॉक में किसान मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए क्षेत्र के नौ किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व उन्होंने बीज भंडार केंद्र के नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया। मेले में कृषि विभाग की ओर से लगाए गए विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से सरकार द्वारा कृषि यंत्रों पर मिलने वाली छूट और सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को चांदपुर विधायक कमलेश सैनी, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अवधेश मिश्रा, जेपी चौधरी, डॉ. नरेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन व मत्स्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए किसान राकेश कुमार, अनिरुद्ध, रामसिंह, शक्ति सिंह, ऋषिपाल, गंभीर, कावेंद्र, उदयवीर, अफसर को परिवहन मंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री महावीर सिंह, युवा जिलाध्यक्ष रवि चौधरी, जिला सहकारी संघ चेयरमैन पुष्पेंद्र शेखावत, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी, अनिल भाटी, अनिल शर्मा, बीडीओ दिनेश चंद्र शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी शारदा रानी, ललित प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें