फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कटौती से परेशान किसानों ने बड़िया बिजली घर पर दिया धरना

विज्ञापन
नजीबाबाद के बड़िया बिजली घर पर बिजली अधिकारियों के साथ धरना देते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
किसानों का बड़िया बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

नजीबाबाद। विद्युत कटौती से परेशान किसानों ने बड़िया बिजली घर पर धरना प्रदर्शन किया। क्षेत्र में मात्र तीन घंटे विद्युत आपूर्ति करने का आरोप लगाते हुए किसानों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को धरने पर बैठाया।
भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष सरदार वरिंदर सिंह बांठ के नेतृत्व में किसानों और कार्यकर्ताओं ने बड़िया बिजली घर पर धरना दिया। सरदार वरिंदर सिंह ने कहा कि बड़िया और आसपास के क्षेत्र में मात्र तीन घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। 24 घंटे में से मात्र तीन घंटे बिजली आपूर्ति करना किसानों और ग्रामीणों का उत्पीड़न है। लगातार विद्युत कटौती से किसान अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। रात में ग्रामीणों को छतों पर अपनी रात गुजारनी पड़ रही है। लोगों में विद्युत निगम के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन की सूचना पर एसडीओ दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। किसानों ने एसडीओ दीपक कुमार को एक घंटे तक धरने पर अपने बीच बैठाया। सरदार वरिंदर सिंह बांठ ने कहा कि ग्रामीणों से बिजली बिल तो पूरा लिया जाता है, लेकिन बिजली नहीं दी जाती। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति में सुधार करने की मांग के लिए एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन में सरदार निशान सिंह, सर्व दयाल सिंह, गुरदेव सिंह, मनप्रीत सिंह, अरवैल सिंह, बूटा सिंह, नपींदर सिंह, गुरवैल सिंह, संजू सिंह, अर्शदीप सिंह, दीदार सिंह, गुरप्रीत सिंह, तेजेंद्र सिंह, इंदरजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें