फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: युवक की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया

Wed, 07 May 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
किरतपुर के गांव हुसैनपुर के जंगल में पेड़ पर लटके मिलने वाले युवक हेंसी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
किरतपुर (बिजनौर)। गांव ढाकी निवासी हेंसी (22) पुत्र विनोद कुमार की हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया गया। मंगलवार सुबह उसका शव नजदीक के गांव हुसैनपुर स्थित बाग में आम के पेड़ पर करीब 12 फीट ऊंचाई पर लटका हुआ था। मुंह भी कपड़े से बांधा हुआ था और दोनों हाथों को कपड़े के जरिए तने से बांधा गया था।
विज्ञापन

मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे से हुसैनपुर के रास्ते पर घटना स्थल से कुछ दूरी पर मृतक की बाइक और बैग मिले हैं। बैग में उसके कपड़े थे। पेड़ के नीचे मोबाइल फोन भी पड़ा मिला। पुलिस ने सभी सामान कब्जे में ले लिया। परिजन इसे हत्या बता रहे है जबकि पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच की बात कह रही है।
परिजनों ने बताया कि हेंसी सोमवार की रात करीब आठ बजे घर से बिजनौर जाने को कहकर निकला था। उसका कहना था कि अब वह बिजनौर में ही रहेगा। वह बिजनौर जाने की बजाए आम के बाग में कैसे पहुंच गया इसका कुछ पता नहीं चल पाया है। मंगलवार की सुबह सात बजे रखवाली करने वाले ठेकेदार बाग में पहुंचे तो उन्होंने पेड़ पर युवक शव लटका हुआ देखा। बाग स्वामी पूर्व प्रधान अब्दुल समद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी व सीओ नजीबाबाद ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फाॅरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी अभिषेक झा का कहना है कि पुलिस घटना के सभी पहलुओं पर काम कर रही है। जांच के बाद घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन

दो बहनों का इकलौता भाई था हैंसी
हैंसी दो बहनों का इकलौता भाई था। बड़ी बहन किरतपुर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। छोटी बहन पढ़ाई कर रही है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी सामान्य है। जल्द ही बड़ी बहन की शादी होने वाली थी। ग्रामीणों ने बताया कि हेंसी प्रतिदिन किसी न किसी बात को लेकर परिवार के लोगों से विवाद करता रहता था। एक माह पहले वह बिजनौर के मेडिकल स्टोर पर काम पर लगा था।
इंस्टाग्राम पर बाय इंस्टा पोस्ट किया
हेंसी रात में करीब आठ बजे घर से निकला था। उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर रात में 10.14 बजे एक पोस्ट की गई। इसमें बाय इंस्टा लिखा गया है। इससे पहले उसने 18 जनवरी को किसी की पोस्ट पर हम्म का जवाब दिया है। सवाल यह भी है कि आईडी पर नियमित एक्टिव नहीं रहने वाला व्यक्ति अचानक से बाय इंस्टा की पोस्ट क्यों करेगा? उसके हाथ और मुंह कपड़े से खींचकर बंधा हुआ था। गर्दन तने से लगभग सटी हुई थी। आत्महत्या करने में इतनी नजदीक से खुद को बांधना संभव नहीं है। दोनों हाथ पेड़ के तने से बांधे गए हैं। करीब 12 फीट की ऊंचाई पर इस तरह खुद के हाथ बांध पाना भी संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें