किसानों ने तहसील पर दिया धरना
नजीबाबाद। राष्ट्रीय किसान यूनियन ने कृषि आयोग का गठन किए जाने, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू कराने सहित कई मांगों को लेकर तहसील में धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल तोमर के नेतृत्व में किसानों ने तहसील में किसानों की समस्याओं को लेकर धरना दिया। प्रदर्शनकारी किसानों की ओर से एसडीएम विजय वर्धन तोमर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। किसानों ने कृषि आयोग का गठन करने, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने, बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किए जाने वाले उत्पीड़न से किसानों को मुक्ति दिलाने, किसानों को फ्री बिजली देने, डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में की गई बढ़ोत्तरी वापस लेने, पशुओं का चारा संकट दूर करने के लिए फैक्टरियों में भूसा बेचने पर रोक लगाने सहित कई मांगें ज्ञापन में शामिल कीं। महिपाल सिंह तोमर ने झालू समिति के उत्पीड़न से तंग आकर किसान द्वारा आत्म हत्या किए जाने की उच्च स्तरीय जांच कराने की भी मांग की। धरना प्रदर्शन में भूदेव सिंह, ललित चौहान, कपिल तोमर, विनीत चिकारा, मो.अनीस, सुरेश राणा, मो.फरमान, गौरव सिंह, बालेंद्र, संजीव, आदिल जैदी, अंकुर, मो.रफत एड., भोगेंद्र सिंह, सचिन, सुरेंद्र भुईयार, अशोक राजपूत, सुधीर भुईयार सहित अनेक किसान शामिल रहे।