फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने राशन कार्ड बनवाने के लिए दिया धरना

विज्ञापन
नजीबाबाद के ब्लॉक कार्यालय के बाहर धरना देते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
किसानों ने राशन कार्ड बनवाने के लिए दिया धरना
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने पात्र किसानों के राशन कार्ड बनाने सहित अनेक समस्याओं के निस्तारण के लिए ब्लॉक कार्यालय पर धरना दिया। मांगें पूरी नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
भाकियू (टिकैत) के जिला महासचिव नरदेव सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को ब्लॉक कार्यालय पर एकत्रित हुए और प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक साल से किसान राशन कार्ड बनवाने के लिए तहसील के चक्कर काट रहे हैं, आवारा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और किसानों को चोटिल कर रहे हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने आवारा पशुओं को गोशाला पहुंचाने, किसानों को 14 दिन के भीतर गन्ना मूल्य भुगतान कराने, पात्र किसानों के राशन कार्ड बनवाने, जर्जर विद्युत लाइनों की मरम्मत कराने सहित विभिन्न मांगों का ज्ञापन एडीओ कृषि को सौंपा। धरने पर वीरेश राणा, होशियार सिंह, सुनील कुमार, संजीव, अजय कुमार, विजेंद्र सिंह, हुकम सिंह, जय सिंह, सन्नी, अंजार अहमद, डॉ. शरीफ, जशवेंद्र, सुरेश, सौरभ चौहान, रामअवतार, जसपेंद्रर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें