फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने भरी हुंकार, घेरी तहसील

विज्ञापन
बिजनौर तहसील में धरने पर बैठे किसानों को जानकारी देते डीसीओ। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। किसानों की अनदेखी, सभी तहसीलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ, नहरों पानी न छोड़े जाने, निजी नलकूपों पर मीटर लगाने समेत विभिन्न समस्याओं के निदान को लेकर हजारों किसानों ने शनिवार को बिजनौर तहसील का घेराव कर प्रदर्शन किया। बाद में आंदोलित किसान तहसील में ही धरने पर बैठ गए। आंदोलित किसानों का आरोप है कि सभी तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण किसानों के जायज काम भी नहीं हो रहे हैं। देर शाम तक किसानों का तहसील पर धरना जारी रहा।
विज्ञापन

भाकियू के बैनर तले शनिवार सुबह 11 बजे जनपद से हजारों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली, गाड़ियों में सवार होकर प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनी मैदान चौक से बिजनौर तहसील पहुंचे, वहां उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और बाद में तहसील के अंदर धरना देकर बैठ गए। प्रदेश महासचिव ठाकुर रामौतार सिंह की अध्यक्षता व जिला महासचिव नरदेव सिंह व वीरेंद्र सिंह के संचालन में धरने पर किसान आक्रोश पंचायत शुरू कर दी। पंचायत में जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह ने कहा कि हमने जिला प्रशासन को चेताया था कि तहसीलों व कलक्ट्रेट में तानाशाह व लालची कर्मचारियों को समय रहते सुधार लिया जाए। यह किसानों का शोषण बंद कर दे। कहा कि आंदोलन चलाकर भ्रष्ट अधिकारियों की नाक में किसान खुद नकेल डालने का काम करेगा। भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर ने कहा कि किसानों के जायज काम भी किसानों से रिश्वत न मिलने से अधिकारी टरकाते हैं। चकबंदी विभाग ने अपनी कब्जा परिवर्तन की शिथिल नीतियों के कारण परिवारों में दुश्मनी पैदा कर दी है। किसानों के दाखिल खारिज, वसीयत और जमीनों की पैमाइश के कार्य अटके पड़े हैं। धरने पर पहुंचकर अफसरों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन अभी किसान अपनी मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे हैं। आंदोलित किसानों ने रात के लिए खाना बनाने की तैयारी आरंभ कर दी।
- पुलिस बल रहा तैनात
किसानों के आंदोलन को देखते हुए तीन थानों की पुलिस को तहसील बिजनौर में तैनात किया गया। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता तहसील में डेरा डाले रहे।
विज्ञापन

- ये रहे धरने पर शामिल
तहसील में दिए धरना पर भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह, युवा जिलाध्यक्ष सरदार वरिंदर सिंह बाठ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह धनकड़, प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, प्रदेश महासचिव ठाकुर रामौतार सिंह, चौधरी राजेंद्र सिंह, कोमन सिंह, सरदार मनप्रीत सिंह, डॉ. विजय सिंह, होशियार सिंह, दुष्यंत राणा, सोनू चौधरी, सुरपाल सिंह, पूर्व डीएसपी एमपी सिंह, विजयपाल सिंह, दिनेश कुमार, वीर सिंह डबास, अशोक कुमार, सरदार मनप्रीत सिंह, दलेल सिंह, महेंद्र प्रधान, जयसिंह, गजेंद्र टिकैत, देवदत्त शर्मा, अवनीश कुमार, कविराज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, डालचंद प्रधान, अनुज चौधरी, रवि शेखर तोमर, गजेंद्र कुमार, पुनीत कुमार, सतेंद्र राठी, देवेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें