फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में गरजे किसान

विज्ञापन
बिजनौर में डीएम को ज्ञापन देने जाते भाकियू लोकश​क्ति के कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
विज्ञापन
- बाद में संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। किसानों की प्रमुख मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही आंदोलित कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने जनपद सोनभद्र और गौतमबुद्धनगर में चल रहे किसानों के आंदोलन का भी समर्थन किया। बाद में संगठन की ओर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि पिछले साल भर से जनपद सोनभद्र और गौतमबुद्धनगर में स्थानीय किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन चल रहा है। लेकिन शासन प्रशासन किसानों की मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। इसके विरोध में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार सोमवार प्रदेशव्यापी आंदोलन किया गया। साथ ही किसान नेताओं ने सभी शुगर मिलों से किसानों के गन्ने का भुगतान 14 दिन के भीतर कराने का ठोस प्रावधान लागू करने, आगामी गन्ना सीजन में गन्ना भाव 550 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कराने, सहकारी समितियों में ब्याज दर 7 प्रतिशत जमा पर सब्सिडी वापस कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद बिजनौर के जनमानस को आदमखोर गुलदारों के आतंक से मुक्ति दिलाने पर जोर दिया। किसानों के लिए डीएपी और यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, गंगा कटान को रोकने के लिए बालावाली से रावली तक स्थायी तटबंध बनाए जाने आदि रहे। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत, राष्ट्रीय महासचिव चौधरी पदम सिंह, गौरव चौधरी, डॉ. अरुण कुमार, चौधरी शेर सिंह, विजेंद्र प्रधान, प्रदीप राणा, योगेंद्र सिंह काकरान, नरेश कुमार, जयप्रकाश सिंह, फुरकान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें