फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अदायगी के बाद भी कर्जदार रह गए किसान, जांच शुरू

Wed, 23 Jul 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। किसान सेवा सहकारी समिति बाकरपुर बहादुरपुर के से जुड़े किसानों का आरोप है कि कर्ज की अदायगी में रकम जमा की, लेकिन इसके बदले समिति कर्मचारियों ने फर्जी रसीद थमा दी। पैसा जमा करने के बाद भी तमाम किसान कर्जदार बने हुए हैं। मामले में सभापति की शिकायत पर जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन


सहकारी समिति की सभापति कमल लता के साथ किसान अनुदीप सिंह, अशोक कुमार, हिमांशु, बृजपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, यतेंद्र सिंह शास्त्री, विनीत कुमार, शौकीन सिंह, रविंद्र सिंह आदि ने एडीओ काॅपरेटिव से शिकायत कर आरोप लगाए कि किसानों ने कर्ज की किश्त जमा की लेकिन उन्हें जमा की फर्जी रसीद दी गई हैं। अब इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए एडीसीओ कोऑपरेटिव अमित वर्मा के नेतृत्व में पांच सदस्य टीम गठित गई।

मंगलवार को जांच टीम किसान सेवा सहकारी समिति बाकरपुर बहादुरपुर पहुंची तो किसानों ने समिति के कर्मचारियों की जमकर शिकायत की। जांच टीम को किसानों ने रसीद भी दिखाई जो उन्हें दी गई थी। किसानों के साथ हुई धोखाधड़ी से पूरे क्षेत्र के किसानों में अफरातफरी मची हुई है। आरोप है कि जांच टीम के सामने एमडी जगदीश सिंह और अकाउंटेंट परविंदर सिंह उपस्थित नहीं हुए।
विज्ञापन


पैसा लेने के बाद बैंक में जमा किया गया है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए बैंक में पहुंचकर जांच की जाएगी। समिति पर पहुंचकर किसानों से जानकारी ली गई है। जांच के वक्त क्लर्क और एमडी मौजूद नहीं थे, उनसे भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

-अमित वर्मा, एडीओ कोऑपरेटिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें