गाजीपुर बॉर्डर पर केंद्र की नीतियों पर बरसे किसान
नजीबाबाद। कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन में क्षेत्र के किसानों ने हुंकार भरी। क्षेत्र से अनेक किसान कृषि कानूनों के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन का हिस्सा बने हैं।
गाजीपुर बॉर्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में नजीबाबाद से धरना प्रदर्शन में पहुंचे किसान नेताओं ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों की आलोचना की। बिजौरी के ग्राम प्रधान हरप्रीत सिंह संधू ने गाजीपुर बॉर्डर पर बुधवार को किसान सभा में केंद्र सरकार पर साजिश के तहत देश के अन्न दाताओं पर कृषि कानून थोपने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की शक्ति को नजरअंदाज कर रही है। किसानों के बेटे अब विदेशों की धरती पर भी विभिन्न क्षेत्रों में झंडे गाड़ रहे हैं।
गाजीपुर बॉर्डर पर क्षेत्र से हुंकार भरने पहुंचे क्षेत्र के किसानों में दिलबाग सिंह, जितेंद्र सिंह, जगदेव सिंह, सर्वजीत सिंह, बलवीर सिंह, जसवंत सिंह, काहन सिंह, महर सिंह, मंगल सिंह, युवराज सिंह, ग्राम प्रधान अवतार सिंह, निर्मल सिंह काला, साहब सिंह, आजाद किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष सरदार गुरजीत सिंह रंधावा आदि शामिल हैं।