फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। अपनी मांगों को लेकर संयुक्त किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता, किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और धरना देकर बैठ गए। बारिश में भी किसान धरने पर डटे रहे। जुलूस के दौरान नुमाइश चौराहे पर ट्रैक्टर को लेकर पुलिस से बहस हुई। बाद में दो वाहनों के साथ किसान, ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। बाद में संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
विज्ञापन

संयुक्त किसान, मजदूर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पंडित, जिलाध्यक्ष चौधरी छतपाल सिंह के नेतृत्व में अनेक किसानों का ट्रैक्टरों पर सवार होकर गढ़ी चक्कर चौराहे से जुलूस निकला। किसान नुमाइश ग्राउंड चौराहे पर पहुंचे, वहां तैनात पुलिस ने उन्हें रोका। इस दौरान नेताओं व पुलिस अफसरों के बीच बहस हुई। बाद में कलक्ट्रेट जाने को दो वाहनों को ले जाने दिया। वहां प्रदर्शन कर धरना दिया।
धरने को संबोधित करते जिलाध्यक्ष चौधरी छतपाल सिंह सेक्रेटरी ने कहा कि किसान, ग्रामीणों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।नवलपुर व हेमराज काॅलोनी के ग्रामीणों वन विभाग व पुलिस उत्पीड़ न करें। उन्होंने बिलाई चीनी मिल का बकाया भुगतान दिलाने, गन्ने का भाव पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पंडित ने कहा कि किसान, मजदूर की आवाज उठाने और उन्हें उनका दिलाने के लिए खड़ा हुआ है। किसान, मजदूर का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन

उन्होंने गंगा नदी द्वारा काटी जमीन का किसानों को मुआवजा दिलाने, नवलपुर, हेमराज कालोनी के ग्रामीणों को नया कारोबार उपलब्ध कराने या उनके कारोबार को चलने देने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चौधरी छतर सिंह सेकेट्री, धूम सिंह, विट्टू प्रवक्ता, देवेंद्र सिंह, कोमन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें