फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धमाके की आवाज सुनकर महिला ने पहली मंजिल से लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कांशीराम कॉलोनी में खाना बनाते हुए रसोई गैस का पाइप फटने से तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही पहली मंजिल से एक महिला ने छलांग लगा दी, जिसमें वह घायल हो गई। दरवाजे की लकड़ी टूटने की वजह से एक सफाई कर्मी भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

शहर की कांशीराम कॉलोनी में ब्लॉक 45 के भूतल पर तेजपाल का आवास है। सोमवार सुबह तेजपाल के घर की रसोई में खाना बन रहा था। इसी बीच गैस चूल्हे का पाइप तेज आवाज के साथ फट गया और धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर तेजपाल के आवास के ऊपर प्रथम प्रथम तल पर रहने वाली महिला पूजा (26) पत्नी रोहित राजपूत ने छलांग लगा दी। कूदने की वजह से महिला नीचे गिरकर घायल हो गई। उधर, तेजपाल के आवास के दरवाजे की लकड़ी टूट कर नाले की सफाई कर रहे पालिका कर्मचारी नफीस के ऊपर गिर गई। जिसमें नफीस भी घायल हुआ। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि खाना बनाते समय गैस सिलिंडर का पाइप फट गया, जोरदार धमाके की आवाज हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें