फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू लोकशक्ति ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

विज्ञापन
नजीबाबाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। भाकियू लोकशक्ति ने सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं और खिलाड़ियों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान बनवाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। भाकियू लोकशक्ति ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है।
विज्ञापन

भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में सोमवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और किसान तहसील पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को सेना भर्ती की तैयारी करने और खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए उचित मैदान उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों गुनियापुर निवासी प्रशांत सहरावत सेना भर्ती की तैयारी के लिए सड़क पर दौड़ लगा रहा था, उसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से उसकी मौत हो गई थी। कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन में प्रशांत सहरावत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान बनाने, सेना में भर्ती प्रक्रिया को शुरु कराने, किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान कराने, किसानों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने समेत मुख्यमंत्री के नाम विभिन्न मांगों को ज्ञापन एसडीएम मनोज कुमार सिंह को सौंपा। उन्होंने कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर संगठन उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा।
धरना प्रदर्शन में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव चौ. पदम सिंह, मंडल महासचिव अंबरीष चौधरी, मंडल प्रभारी जग्गन अली, मंडल उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, युवा जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी, शीशपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, अर्पण चौधरी, नितिन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नजीबाबाद में किसानों को संबोधित करते चौ.वीर सिंह।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें