फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किसानों का डीसीओ कार्यालय पर प्रदर्शन, धरना

Fri, 05 Jul 2024 05:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिलाई शुगर मिल से बकाया भुगतान नहीं करने के विरोध में अनेक किसान भाकियू लोकशक्ति के बैनर तले जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां किसानों ने बिलाई शुगर मिल के बकाया भुगतान को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और धरना दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीसीओ कार्यालय पर चले आंदोलन में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत ने कहा कि बिलाई मिल के किसानों को समय से गन्ना मूल्य भुगतान नहीं मिल रहा है। अगली फसल के उत्पादन में आर्थिक समस्या उत्पन्न हो रही है। दो टूक कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने पर जिला गन्ना अधिकारी, बिलाई शुगर मिल के अधिकारी नवीन कुमार व उत्तम शुगर मिल के जीएम विकास पुंडीर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। किसानों ने अफसरों को बीच में बैठाकर प्रदर्शन किया।
धरने पर अफसरों व किसानों के बीच वार्ता हुई। वार्ता में बिलाई शुगर मिल द्वारा 11 करोड़ रुपये बकाया गन्ना मूल्य भुगतान आज किया गया। 31 जनवरी तक खरीदें गन्ने का बकाया मूल्य भुगतान 12 जुलाई 24 तक देने का ठोस आश्वासन दिया। किसान मान गए और धरना समाप्त किया। धरने पर नरेश कुमार, चौधरी पदम सिंह, रामकुमार सिंह, जग्गन अली, अमरीश देशवाल, भूपेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह काकरान, प्रदीप राणा, डॉ. गौरव चौधरी, अरूण कुमार, नसीम, संजय चौधरी, अमीर अहमद, रावेंद्र सिंह, नरेश कुमार, प्रिंस कुमार, हर्ष चौधरी, राहुल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें