फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली कूच करेंगे धामपुर के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सौ ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली कूच करेंगे धामपुर के किसान
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने गांवों में सभाओं का आयोजन कर किसानों से संपर्क अभियान चला रखा। कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों से 24 जुलाई को ट्रैक्टरों के साथ अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली कूच करने की अपील की जा रही है।
बुधवार को भाकियू की सभा धामपुर के गांव गुजपुरा और भिक्कावाला में हुई। भाकियू तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार तीन कृषि कानून खत्म नहीं होते है, भाकियू का आंदोलन जारी रहेगा। यह आंदोलन किसान क्रांति लाने वाला आंदोलन साबित होगा। आरोप लगाया कि यह सरकार किसानों की आय को पांच साल में दुगुना तो नहीं कर सकी। पर बर्बाद करने को कानून जरूर बना दिया। जब किसान इन कानूनों से संतुष्ट नहीं है तो इन्हें खत्म कर देना चाहिए। सरकार के साथ अब भाकियू ने भी प्रतिष्ठा बना लिया है। धामपुर तहसील से करीब दो सौ से ज्यादा ट्रैक्टरों को ले जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

बैठक में धामपुर ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत राणा, ब्लाक महासचिव कविराज, चौधरी इंद्रवीर सिंह, देवराज सिंह, भारत सिंह, गजेंद्र सिंह, मुखराम सिंह, शौनाथ सिंह, करनवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

23 को होने वाला प्रदर्शन स्थगित
बिजनौर। आजाद किसान यूनियन की बैठक में 23 जुलाई को होने वाला प्रदर्शन स्थगित करने की घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि जिले के किसान 24 जुलाई को दिल्ली जा रहे हैं। इसे देखते हुए प्रदर्शन स्थगित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें