फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने अफसरों को धूप में बैठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने अफसरों को धूप में बैठाया
विज्ञापन

अफजलगढ़। भाकियू की पंचायत में पराली, बिजली संबंधी मुद्दों सहित कई समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। पंचायत में वन विभाग, बिजली निगम तथा खाद्य विभाग के अधिकारियों को धूप में बैठाया गया। समाधान के आश्वासन पर पंचायत समाप्त हुई।
लोनिवि बंगला परिसर में हुई पंचायत में अमानगढ़ रेंजर राकेश शर्मा, एसएमआई भूपेंद्र सिंह, विद्युत वितरण खंड अफजलगढ़ के एसडीओ दयाशंकर यादव व तुषार राय मौजूद रहे। किसानों ने धान क्रय केंद्रों पर खरीद न किए जाने सहित विद्युत निगम के भिक्कावाला में तैनात जेई रंजीत सिंह मौर्य पर किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया। इसके अलावा वन विभाग पर जंगली जानवरों के आबादी क्षेत्रों में आवागमन पर रोक लगाने और किसानों की क्षतिग्रस्त फसलों व वन्यजीवों के हमलों में घायल व मृतक आश्रितों को तत्काल मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई। करीब तीन घंटे चली पंचायत के दौरान विभागीय अधिकारियों को किसानों ने धूप में बैठाए रखा।
विज्ञापन

एसएमआई भूपेंद्र सिंह ने धान क्रय केंद्रों पर लगातार खरीद होने का हवाला देते हुए कहा कि अब किसान जिले भर में किसी भी केंद्र पर जाकर धान की तौलाई करना सकता है। जिन केंद्रों पर तौलाई नहीं की जा रही है वहां भी तौल कराने का आश्वासन दिया।
विद्युत निगम के एसडीओ दयाशंकर यादव ने कहा कि किसानों को किसी तरह की समस्या होने पर मामले की जांच करके दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अमानगढ़ रेंजर आरके शर्मा ने कहा कि फसलों तथा जंगली जानवरों के हमलों में घायल तथा मृतकों के मुआवजे की प्रक्रिया चल रही है। जानवरों को आबादी क्षेत्र में जाने से रोकने के लिए विभाग द्वारा योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता सरदार शेर सिंह तथा संचालन बलजीत सिंह ने किया। पंचायत में दर्शन सिंह फौजी, राणा सिंह, मुखतार सिंह, राजकुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, सरदार भूपेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, विरसा सिंह, दुष्यंत राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें