फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा से ऊफान से किसानो की फसल जलमग्न

विज्ञापन
जलीलपुर क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने से दत्तियाना मार्ग पर आये गंगा नदी के पानी से गुजरते लोग। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गंगा में उफान से किसानों की फसल जलमग्न
विज्ञापन

जलीलपुर। मैदानी व पहाड़ी क्षेत्र में कई दिनों की लगातार बारिश के चलते गंगा उफान पर हैं। गंगा का पानी मुख्य धारा से करीब पांच किमी दूर गांव नारनौर के निकट चांदपुर- दत्तियाना रोड, जलीलपुर- सीकरी- सलेमपुर रोड, अजदेव- रायपुर खादर रोड पर बह रहा रहा हैं। मीरापुर सीकरी व रायपुर खादर के ग्रामीणों का आवागमन केवल ट्रैक्टर के सहारे हो रहा है। दोनों गांवों की ब्लाक, तहसील व जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क पर करीब दो से तीन फिट पानी चल रहा हैं। वहीं दत्तियाना, स्याली, सुजातपुर खादर व मुजफ्फरपुर खादर के ग्रामीणों को गांव नारनौर के निकट पानी से होकर निकलना पड़ रहा हैं। गांव सलेमपुर, मीरापुर सीकरी, रायपुर खादर, जलालपुर खादर, नारनौर, जमालुदीनपुर, दत्तियाना, मुजफ्फरपुर खादर, स्याली, सुजातपुर खादर आदि के किसानों की फसल बाढ़ से प्रभावित हैं। मीरापुर सीकरी व रायपुर खादर के सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसल जलमग्न हैं। गुरविंदर सिंह, कावल सिंह, जगमिंद्र सिंह, जयपाल सिंह, नरेश कुमार, सर्वजीत सिंह, करतार सिंह आदि किसानों ने बताया कि धान की फसल नष्ट हो गई हैं, खेतों में लगातार पानी भरे रहने से गन्ना भी गिर गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने डीएम के नाम एक ज्ञापन एडीओ पंचायत सतपाल सिंह को दिया। ज्ञापन में बाढ़ पीड़ित किसानों को गन्ना भुगतान प्राथमिकता से करने, बाढ़ प्रभावित गांवों में पशुओं के लिए चारा, बिजली व्यवस्था में सुधार, ग्रामीणों के आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था कराने, गांव जमालुदीनपुर से मीरापुर खादर की तरफ जाने वाली सड़क सही करानें की मांग की हैं। ज्ञापन देने में हरगुलाल कश्यप, मुस्तकीम खान, मनिन्दर सिंह, सूरज सिंह, प्रमोद कुमार आदि रहे।

जलीलपुर क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने से दत्तियाना मार्ग पर आये गंगा नदी के पानी से गुजरते लोग।- फोटो : BIJNOR

जलीलपुर क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने से सलेम मार्ग पर आये गंगा नदी के पानी से गुजरते वाहन।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें