स्योहारा क्षेत्र के ग्राम रूपपुर में युवक की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के स्योहारा में खेत पर इंजन से पानी देते समय इंजन की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव रूपपुर में किसान मगन सिंह (40) इंजन से अपने खेत में पानी दे रहा था। इंजन की टंकी में डीजल देखने के लिए झुका, तो उसकी ओढ़ी हुई चादर इंजन की चपेट में आ गई। इससे उसकी चीख निकली और उसका सर धड़ से अलग हो गया। चीख सुनकर आसपास खेत पर काम कर रहे किसानों ने देखा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गांव में मगन की मौत की खबर सुनकर परिजनों में हाहाकार मच गया। किसान की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।