फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया भुगतान के लिए बिलाई मिल पर जुटे किसान

विज्ञापन
हल्दौर में बिलाई चीनी के गेट पर धरने पर बैठकर भाकियू कार्यकर्ताओं से वार्ता करते एसडीएम व डीसीओ। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बकाया भुगतान के लिए बिलाई मिल पर जुटे किसान
विज्ञापन

हल्दौर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिलाई चीनी मिल पर गन्ने का समस्त बकाया मूल्य भुगतान शीघ्र दिलाए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। आक्रोशित किसानों ने मौके पर पहुंचे चीनी मिल के अधिकारियों को अपने बीच बैठाए रखा। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को उनकी मांगों को शीघ्र पूरा कराए जाने का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद किसानों ने मिल अधिकारियों को बंधन मुक्त कर धरना समाप्त कर दिया।
भाकियू के मंडल अध्यक्ष दिगंबर सिंह के नेतृत्व में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बिलाई चीनी मिल के मेन गेट पर एकत्र हुए। संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि बिलाई चीनी मिल पर पिछले सत्र का करीब 65 करोड़ रुपये व चालू सत्र का करीब 90 करोड़ रुपये समेत कुल 155 करोड़ रुपया बकाया है। किसानों ने मौके पर पहुंचे मिल के यूनिट हेड अजय शर्मा, गन्ना महाप्रबंधक जयवीर सिंह समेत अन्य मिल अधिकारियों को अपने बीच बैठा लिया। किसानों और मिल अधिकारियों के बीच भुगतान कराए जाने को लेकर घंटों तक गहमागहमी का माहौल रहा। बाद में एसडीएम सदर विक्रमादित्य मलिक, जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिह, सीओ सिटी कुलदीप सिंह आदि मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों ने मिल अधिकारियों से वार्ता कर किसानों को पिछले पेराई सत्र का तुरंत 15 करोड़ रुपया व तीन जनवरी को 15 करोड़ रुपये, 10 जनवरी को 20, 15 जनवरी को 15 करोड़ करोड़ रुपये का भुगतान कराने का आश्वासन दिया। इस पर किसान शांत हो गए और उन्होंने मिल अधिकारियों को करीब पांच घंटे बाद बंधन मुक्त कर दिया। धरने की अध्यक्षता प्रमोद कुमार व संचालन संगठन के जिला महासचिव सुनील कुमार ने किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव ठाकुर राम अवतार सिंह, हल्दौर पालिका अध्यक्ष अमर सिंह उर्फ पम्मी, गौरव चौहान गोल्डी, ग्राम प्रधान रोहित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, बबलू सिंह, महिपाल सिंह, प्रमोद कुमार, सोमपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह वाट, नितिन सिरोही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें