फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने का बीज 2800 रुपये क्विंटल होने पर किसानों में रोष

विज्ञापन
नजीबाबाद में भाकियू की पंचायत में समस्याओं पर चर्चा करते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
गन्ने का बीज 2800 रुपये क्विंटल होने पर किसानों में रोष
विज्ञापन

नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। किसानों ने गन्ना समिति से गन्ने का बीच 2800 रुपये प्रति क्विंटल मिलने पर रोष व्याप्त किया। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष कुलवीर सिंह की अध्यक्षता में लोनिवि के विश्राम गृह में संगठन की मासिक पंचायत हुई। पंचायत में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किसानों की गन्ना मूल्य भुगतान, बिजली विभाग, लोनिवि की समस्याएं उठाईं। कुलवीर सिंह ने कहा कि चीनी मिल द्वारा 14 दिन के भीतर गन्ना मूल्य भुगतान नहीं देने पर किसानों को आर्थिक संकटों से गुजरना पड़ता है। ऐसे में किसानों को गन्ना समिति से गन्ने का बीज 2800 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाना किसानों का उत्पीड़न करने जैसा है। जिससे किसानों में मिल प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

उन्होंने मिल प्रशासन से किसानों को कम दाम पर गन्ने का बीच उपलब्ध कराने की अपील की। चौ. विजय सिंह ने कहा कि लोनिवि के खस्ताहाल मार्गों पर किसानों के गन्ना वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने लोनिवि के एक्सईएन विरेंद्र कुमार को बदहाल मार्गों की मरम्मत कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। पंचायत में भोपाल सिंह, दीपक तोमर, हिमांशु, महेंद्र सिंह, रोबिन कुमार, सरदार इकबाल सिंह, विनोद कुमार, रणधीर सिंह, नितिन राजपूत, नीटू चौहान, इरशाद अहमद, शमशुल हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें