किसानों ने बनाई आंदोलन की रणनीति
स्योहारा। भारतीय किसान यूनियन की बैठक में किसानों पर हो रहे अत्याचार का विरोध किया गया। नौ जुलाई को गिरफ्तारी देने की रणनीति बनाई गई। इसके लिए गांवों में किसानों से संपर्क कर आंदोलन को सफल बनाने का आग्रह किया जाएगा।
गांव बुढ़नपुर में त्रिवेंद्र सिंह के आवास पर हुई भाकियू की बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत और संचालन रोहित चौहान ने किया। बैठक में किसानों पर हो रहा उत्पीड़न को रोकने के लिए जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह के निर्देश अनुसार नौ जुलाई को जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई। जनपद में बिजली विभाग, राजस्व विभाग, बैंक, पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों का उत्पीड़न की चर्चा की गई। गन्ने का बकाया भुगतान नहीं होने, डीजल के दाम बढ़ने से किसानों को भारी नुकसान, बिजली के फुंके ट्रांसफार्मर एक हफ्ते तक नहीं बदले जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। किरतपुर थाने में एक किसान को दरोगा ने पीटा और रिश्वत भी ली जिसके लिए युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह थाने में गए दरोगा से वार्ता करने पर उनके व 30 अन्य किसानों के खिलाफ संगीन धाराओं मुकदमे दर्ज कराए गए। इस पर बैठक में तीव्र रोष व्याप्त किया गया। इस दौरान देवेंद्र सिंह टिकैत, गजराम सिंह, रोहित चौहान, अनुज बालियान बुढ़नपुर, देवेंद्र सिंह, त्रिवेंद्र सिंह, पोखर सिंह, शफीक अहमद, ओम प्रकाश जाटव मीठेपुर, अमित चौधरी, अवनीश कुमार आदि उपस्थित रहे।