फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने किया तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने किया तहसील में प्रदर्शन
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू किसान यूनियन लोकशक्ति ने तहसील में धरना देकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में कृषि कानून वापस लेने सहित कई मांगों को अविलंब पूरा करने की किसानों ने मांग की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में किसानों ने तहसील परिसर में धरना दिया। किसानों ने कृषि कानून वापस लेने, एमएसपी पर कानून बनाने, गन्ना मूल्य 500 रुपये घोषित करने, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने और कृषि के लिए 24 घंटे विद्युत आपूर्ति दिलाने की मांग उठाई। किसानों ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसान, मजदूर और आमजन विरोधी आर्थिक नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। किसानों ने 60 वर्ष आयु से अधिक के किसान-मजदूरों को 10 हजार रुपए मासिक पेंशन दिए जाने की भी मांग की। किसान यूनियन लोकशक्ति की ओर से एसडीएम परमानंद झा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों ने कृषि कानून के नाम पर किसानों के धैर्य की परीक्षा न लेने को भी कहा है। धरना प्रदर्शन में लोकशक्ति के राष्ट्रीय महासचिव पद्म सिंह, गजराज सिंह, हितेश कुमार, पीतम सिंह, अंबरीश कुमार, डालचंद, सरदार जनरैल सिंह, गुरमीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, अजय पाल, विपिन, मलकीत, मो.आदिल, यादराम, कोमल, रामकंवार, जसविंदर सिंह, सहित अनेक किसान शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें