फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने एसडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
धामपुर में एसडीएम मनोज कुमार सिंह को ज्ञापन सौपतें राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
किसानों ने एसडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौपा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 31 जुलाई तक समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो एक अगस्त को अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि इसी साल 17 जून को किसानों ने तहसील परिसर में आवारा पशुओं व बिजली की समस्या के समाधान का निदान कराने के लिए प्रदर्शन किया था। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने उनकी समस्याओं का निदान कराने का भरोसा दिया था, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने बृहस्पतिवार को फिर से इन्हीं समस्याओं का निदान कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि 31 जुलाई तक समाधान न होने पर एक अगस्त से एसडीएम कार्यालय के बाहर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष नहटौर संजीव कुमार, सुभाष कुमार, सचिव बृजपाल सिंह, जोगेंदर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें