फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन में आई दरार, गुणवत्ता पर उठे सवार

विज्ञापन
मंडावली क्षेत्र में नवनिर्मित खस्ताहाल फोरलेन हाइवे। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। काशीपुर से हरिद्वार फोरलेन निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे फोरलेन नजीबाबाद क्षेत्र में कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने से हड़कंप है।
विज्ञापन

नजीबाबाद क्षेत्र में फोरलेन हाइवे निर्माण की गुणवत्ता को लेकर विभाग को चुनौतियां मिल रही हैं। जलालाबाद से मंडावली तक हाइवे निर्माण में उदासीनता बरतने से कई स्थानों पर हाइवे पर दरारें पड़ने, हाइवे धसने और कुछ स्थानों पर हाइवे उखड़ने की घटनाएं सामने आईं है। मंडावली के औरंगपुर बसंता क्षेत्र में हाल ही में निर्मित फोरलेन हाइवे चंद दिनों में ही उखड़ने लगा है। भारी वाहनों के आवागमन के चलते हाइवे का बड़ा भाग लगातार गड्ढों में तब्दील हो रहा है। क्षेत्र में दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी हुई है। मंडावली क्षेत्र में हाइवे पर कई स्थानों पर काफी लंबी-लंबी दरारें निर्माण कंपनी के ठेकेदारों की उदासीनता दर्शा रही हैं।
दोबारा बनेगा हाइवे का क्षतिग्रस्त भाग : पीडी
एनएच-74 हाइवे के पीडी डॉ.बीपी पाठक नेे फोरलेन हाइवे के कुछ स्थानों पर दरारें आने और हाइवे क्षतिग्रस्त जानकारी मिलने की बात कही है। उन्होंने औरंगपुर बसंता क्षेत्र में जिस स्थान पर हाइवे क्षतिग्रस्त हो रहा है, उसकी जांच कराई जा रही है। हाइवे का प्रभावित पैनल दोबारा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें