फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किसानों ने मांगा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान

Tue, 20 Jun 2023 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
हल्दौर में बिलाई शुगर मिल पर धरने के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू चढूनी के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
- बिलाई चीनी मिल के गेट पर भाकियू चढूनी के कार्यकर्ताओं ने की पंचायत
विज्ञापन

- प्रशासनिक और चीनी मिल के अधिकारियों को दो घंटे तक अपने बीच बैठाए रखा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर। बिलाई चीनी मिल के गेट पर भाकियू चढूनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पंचायत की। जिसमें पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों व मिल अधिकारियों को करीब दो घंटे तक अपने बीच बैठाए रखा। अधिकारियों और किसानों के बीच वार्ता के दौरान उनकी समस्त समस्याओं का शीघ्र समाधान का आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त कर दिया।
भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा अध्यक्ष विकास चौधरी व जिलाध्यक्ष विकास कुमार उर्फ नूरी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बिलाई चीनी मिल के मेन गेट पर किसान घसीटा सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पंचायत की। विकास चौधरी ने कहा कि मिल पर किसानों के गन्ने का 292 करोड़ रुपया बकाया है। मिल अधिकारियों ने किसानों के गन्ने का दो करोड़ 51 लाख रुपये प्रतिदिन दिलाए जाने का वादा किया था। लेकिन मिल अधिकारियों ने वादा खिलाफी की। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर मोहित, सीओ सिटी अनिल सिंह, जिला गन्ना अधिकारी प्रभु नारायण सिंह, गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक सिताब सिंह, सहकारी गन्ना विकास समिति हल्दौर के सचिव ओमप्रकाश सिंह को करीब दो घंटे तक अपने बीच बैठाए रखा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने बिलाई चीनी के क्षेत्र के गांवों से गन्ना सेंटर हटवाने, दो करोड़ 51 लाख रुपये प्रतिदिन न मिलने पर मिल अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने, गन्ने सर्वे सहकारी समिति द्वारा कराए जाने, मिल अधिकारियों द्वारा वादाखिलाफी किए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने समेत कई मांगों को रखा। करीब एक दर्जन से अधिक गांवों के किसानों ने बिलाई मिल से गन्ना सेंटर हटवाने को लेकर एक मांग पत्र एसडीएम सदर, सीओ सिटी व जिला गन्ना अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों का गन्ना भुगतान शीघ्र दिलाए समेत उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने किसानों के गन्ने का बिजनौर समिति को दो दिन के भीतर आठ लाख रुपये व 31 दिसंबर तक का समस्त बकाया भुगतान कराने का आश्वासन दिया। जिस पर कार्यकर्ताओं ने पंचायत समाप्त कर दी। इस अवसर पर हरफूल सिंह, नितिन कुमार, विपिन कुमार, सुनील कुमार, दुष्यंत कुमार, शूरवीर सिंह, बिट्टू सिंह, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह व संचालन परवेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें