फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रतनगढ़ में दो करोड़ की लागत से बना छात्रावास बदहाल

Tue, 20 Jun 2023 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अगस्त 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था उद्घाटन
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

नूरपुर। पिछड़ा वर्ग की छात्राओं के लिए दो करोड़ की लागत से बना कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास इस्तेमाल होने से पहले ही बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। 2 अगस्त 2018 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की अध्यक्षता और राज्यमंत्री संदीप सिंह की उपस्थिति में लखनऊ से इस छात्रावास का उद्घाटन किया था। लेकिन उद्घाटन के बाद इस छात्रावास का इस्तेमाल नहीं हुआ है।

राजकीय बालिका इंटर काॅलेजों में शिक्षा ग्रहण कर रही पिछड़ा वर्ग की छात्राओं के लिए गांव आजमगढ़ उर्फ रतनगढ़ में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का निर्माण कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा करीब दो करोड़ रुपये की लागत से हुआ था। छात्रावास डीआईओएस को स्थानांतरित किया गया था। देखभाल व रखरखाव के अभाव में छात्रावास बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। जहां सरकार की मंशा पर पानी फिरा है वहीं, पिछड़ा वर्ग की छात्राओं को इसके लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है। ग्रामीण बताते हैं कि देखभाल व रखरखाव के अभाव में इमारत के अंदर शौचालय व कक्ष के दरवाजे और खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन मरम्मत के बगैर इस्तेमाल होने लायक तक नहीं बचा है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया छात्रावास की बाउंड्रीवाॅल नहीं है। जिस कारण सुरक्षा की दृष्टि से छात्राओं का वहां ठहराव संभव नहीं है। उन्होंने बाउंड्रीवाॅल निर्माण के लिए पंचायत विभाग को पत्राचार किया है। दूसरे छात्रावास संचालन के लिए वाॅर्डन पद पर अभी कोई आवेदन नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें