फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी गंग नहर में किसानों ने पानी छोड़ने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी गंग नहर में किसानों ने पानी छोड़ने की उठाई मांग
विज्ञापन

नजीबाबाद। भीषण गर्मी पड़ने और बिजली की अनियमित कटौती से फसलें प्रभावित हो रही हैं। किसानों ने फसलों को बचाने के लिए पूर्वी गंग नहर में पानी छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

तापमान लगातार बढ़ने के बावजूद क्षेत्र से गुजरने वाली पूर्वी गंग नहर सूखी है। बिजली की अनियमित कटौती से सिंचाई व्यवस्था प्रभावित है। भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर एवं भाजपा किसान मोर्चा के विधानसभा प्रभारी रमेश सिंह ने सिंचाई विभाग से नहरों में पानी छोड़ने की मांग की है। बाबूराम तोमर ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है। किसान नेता का कहना है कि क्षेत्र से गुजरने वाली पूर्वी गंग नहर ग्रीष्म काल में फसलों की सिंचाई का मुख्य साधन है। मई माह समाप्त होने को है लेकिन अभी तक पानी नहीं छोड़ा गया है। आरोप है कि सिंचाई विभाग हर वर्ष नहरों में तब पानी छोड़ता है जब फसलें सिंचाई के अभाव में प्रभावित हो चुकी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें