फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बोर्ड बैठक में किसानों का घटतौली पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- नवनिर्वाचित संचालक बोर्ड को दिलाई गई शपथ
विज्ञापन

- बोर्ड की पहली बैठक में कई प्रस्ताव भी हुए पास



संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति की ओर से बुधवार को नवनिर्वाचित संचालक बोर्ड में शामिल पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बोर्ड की पहली बैठक भी हुई। इसमें किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास हुए। इस दौरान किसानों से गन्ना घटतौली को लेकर हंगामा किया।
गन्ना समिति के हाल में बुधवार को संपन्न कार्यक्रम में सभापति मोहन सिंह उर्फ रामवीर सिंह ने पद गोपनीयता की शपथ ली। बाद में संचालक माया देवी, विमला देवी, ओम प्रकाश सिंह, कृष्ण गोपाल, पवनीत कुमार, अभिषेक कुमार, राजीव कुमार, प्रकुल कुमार, रणजीत सिंह दारा, सुखविंदर सिंह एवं शासन द्वारा नामित संचालक रोहिताश सिंह ने शपथ ली।
विज्ञापन

शपथ समिति के विशेष सचिव मनोज कुमार कोंट ने दिलाई। इस मौके पर चीनी मिल धामपुर के गन्ना महाप्रबंधक ओमवीर सिंह, डॉ रजनीश, डॉक्टर प्रमोद कुमार, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडे मौजूद रहे।




गन्ना समिति की जमीन में होगा दुकानों का निर्माण, प्रस्ताव पास

इसके बाद बोर्ड बैठक में रोहिताश सिंह नेग्रामीण न्यायालय मार्ग पर गन्ना समिति की खाली जमीन पर किसानों को किराए पर देने के लिए दुकानों का निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा, जिसे स्वीकार कर लिया गया। गांव मोरना के गुलाब सिंह ने सरकार से गन्ने में आई बीमारी के कारण हुए भारी नुकसान की भरपाई कराने की मांग की। किसान विपिन कुमार और सुरेंद्र सिंह ने सेंटरों पर पहले की तरह से गन्ना पर्ची भिजवाने की मांग की।







सेंटर पर समिति बाबुओं की तैनाती की मांग
किसानों का आरोप है कि गन्ना समिति के बाबू गन्ना सेंटरों पर अपना हिस्सा तो लेने पहुंच जाते है, लेकिन घटतौली नहीं रुकवाते। अबकी बार ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। सचिव ने प्रत्येक सेंटर पर समिति के बाबुओं की तैनाती कराने की मांग की।
विज्ञापन





खाद गोदामों को चालू कराने की मांग


इसके अलावा किसानों ने क्षेत्र में पिछले कई सालों से बंद पड़े खाद गोदामों को तत्काल चालू करने की मांग की। कहा कि किसानों को खाद लेने के लिए कई किलोमीटर दूर गन्ना समिति के गोदाम पर आने के लिए विवश होना पड़ता है। पहले की तरह से बंद पड़े गोदाम चालू हो जाए तो किसानों को पहले की तरह से लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें