फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किसानों ने जलाई गन्ने की होली

विज्ञापन
हल्दौर सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में गन्ने की होली जलाते राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के का
विज्ञापन
बिजनौर, हल्दौर। नगर में स्थित ब्लॉक कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने गन्ने के मूल्य में मात्र 20 रुपये की बढ़ोतरी पर रोष जताते हुए गन्ने की होली जलाई। शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला महासचिव वेदप्रकाश चौधरी व संयोजक भीम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के गन्ने में वृद्धि कम की गई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई को देखते हुए सरकार इस पर दोबारा विचार करें और गन्ना मूल्य 450 रुपये घोषित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

किसानों ने निराश्रित पशुओं से निजात दिलाने, बिलाई चीनी मिल द्वारा किसानों के गन्ने का भुगतान दिलाए जाने, विद्युत निगम द्वारा किसानों की आरसी पर पाबंदी लगाई जाने आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। मांगों का शीघ्र समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। राज्य सरकार द्वारा कम किए जाने से आक्रोशित होकर गन्ने की होली जलाई। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष योगेंद्र कुमार उर्फ बिट्टू चौधरी, हल्दौर ब्लॉक अध्यक्ष सुजान सिंह, गोविंद उर्फ बिट्टू, ठाकुर नरेंद्र सिंह, राकेश कुमार चौधरी, अक्षय कुमार, राजपाल सिंह, अरुण कुमार, जयवीर सिंह, नरदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें