फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालेंगे भाकियू कार्यकर्ता

Sat, 20 Jan 2024 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं की ओर से 26 जनवरी को तहसील क्षेत्र में ट्रैक्टर परेड निकाली जाएगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इससे पहले 23 जनवरी को तहसील में सभी ब्लॉकों के अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष कविराज सिंह ने बताया कि 23 जनवरी को तहसील में 11 बजे तहसील के सभी ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। जिसमें 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड को ऐतिहासिक ढंग से निकालने के लिए रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से 20 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने की बढ़ोतरी के मामले में नाराजगी जताई। कहा कि किसान लोकसभा चुनाव में इस नाराजगी का बटन दबाकर भाजपा से बदला लेंगे।
कहा कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अब सरकार से आर-पार करने की हुंकार भर ली है। 26 जनवरी को पहले प्रदेश के सभी तहसील स्तरों पर ट्रैक्टर परेड निकाली जाएगी। 16 फरवरी को भारत बंद के दौरान किसान अपनी खेती किसानी का सभी कार्य एक दिन बंद रख विरोध जताएंगे और 14 मार्च को दिल्ली में किसानों की महापंचायत होगी।

डुमरियागंज क्षेत्र के बहेरिया  में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों को दल वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें