फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किसान मांग रहे ज्यादा खाद, अफसर बता रहे पर्याप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में किसानों ने सहकारी समितियों से पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रहा है। किसानों का आरोप है कि जरूरत के मुकाबले केवल पांच से सात कट्टे खाद दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इससे उन्हें बार-बार समितियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और फसलों की बढ़वार प्रभावित हो रही है। किसान आईडी, फिंगर प्रमाणीकरण और तकनीकी दिक्कतें भी परेशानी बढ़ा रही हैं। अफसरों के अनुसार शासन की व्यवस्था के अनुसार प्रति हेक्टेयर एक सीजन में सात बैग यूरिया और पांच बैग डीएपी का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि जिनके पास दो हेक्टेयर या उससे ज्यादा जमीन में फसल है, तो उसके हिसाब से यह खाद कम मिल रहा है।
स्योहारा। स्योहारा किसान सेवा सहकारी समिति में यूरिया, डीएपी और डाया खाद की कमी से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि निर्धारित मानकों के अनुरूप खाद नहीं मिल रही है, जिससे फसलों की बढ़वार प्रभावित हो रही है। वहीं समिति प्रबंधन का कहना है कि सभी समितियों में खाद की कमी बनी हुई है और नया स्टॉक आते ही वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अफजलगढ़/कादराबाद। शेरगढ़ तथा कादराबाद किसान सेवा सहकारी समितियों की ओर से दिए जा रहे खाद से किसान असंतुष्ट हैं। उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पा रहा है। किसान मुख्तियार सिंह, सुरेंद्र सिंह, आयुष त्यागी, रोहित त्यागी आदि का कहना है कि एक तो समितियों में मशीनें समय से नहीं चल पाती है। दूसरे फार्म रजिस्ट्री न होने तथा फिंगर न लग पाने की वजह से भी उनके सामने खाद ना मिलने की समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें